Sunday, May 31, 2026

भालू से बचने के लिए ग्रामीण ने दिखाई हिम्मत:जंगल में हुआ हमला तो भाग खड़ा हुआ साथी, 20 मिनट तक अकेले किया संघर्ष

कोरबा के बालको रेज में एक युवक भालू के हमले से घायल हो गया। युवक सुमरन साय अपने साथी के साथ बकरी चराने जंगल गया था तभी भालू ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह भालू से भिड़ गया और शोर मचाने लगा, लेकिन उसका साथी मदद करने के बजाय घर की ओर भाग गया। पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

साथी के भाग जाने के बाद सुमरन साय अपनी जान बचाने के लिए भालू से ही लड़ पड़ा। 20 मिनट के संघर्ष बाद जब भालू जंगल की ओर भागा तो घायल हालत में युवक अपने घर पहुंचा। परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।