Thursday, March 19, 2026

यूपी ATS ने 74 रोहिंग्या मुसलमान अरेस्ट किए:मथुरा से सबसे ज्यादा 31 पकड़े गए; अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर बांग्लादेश से भारत आए

मथुरा.यूपी ATS ने रविवार रात गाजियाबाद, मथुरा समेत 6 जिलों में छापेमारी कर अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रोहिंग्याओं में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी अवैध रूप से बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आए थे और यहां पर झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे थे।

मथुरा में सबसे ज्यादा 31 रोहिंग्या पकड़े गए
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के अलहपुर और कोटा गांव के बीच बड़ी संख्या में रोहिंग्या झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। ATS टीम ने मथुरा पुलिस के साथ टीम बनाई। टीम ने आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर अलहपुर गांव के सामने की तरफ बनी झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंची और छानबीन शुरू की