Thursday, July 30, 2026

CG में टमाटर ने लगाई डबल सेंचुरी, रेट ने तोड़ा रिकॉर्ड, 200 पहुंचा दाम, जानिए कब तक महंगे रहेंगे टमाटर ?

रायपुर. छत्तीसगढ़ में टमाटर के दाम ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राजधानी में टमाटर का रेट 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है. इसके अलावा हरी मिर्च, धनिया और अदरक भी महंगे हो गए हैं. टमाटर की आवक घटने से इसके दाम और बढ़ सकते हैं. सितंबर तक टमाटर महंगे रहने की संभावना है. इसके अलावा सब्जियों के दाम भी बढ़ सकते हैं.