कोरबा जिले में 11 साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्ची को उसके मां और भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बच्ची ने मंगलवार सुबह रेप की बात अपनी मां को बताई, जिस पर मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल धर दबोचा। मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता का देहांत 5 साल पहले हो गया था। उसकी मां मजदूरी करके अपने 4 बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी। महिला को 2 बेटी और 2 बेटे हैं। पति की मौत के बाद महिला जैसे-तैसे अपना घर चला रही थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आया। मिस्ड कॉल के जरिए महिला की जान-पहचान एक व्यक्ति से हुई। बाद में दोनों की बातें भी बढ़ने लगीं और मुलाकातें भी होने लगीं।
