बिलासपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाली महिलाओं पर बदमाश युवकों ने ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवती के सिर में चोंटें आई है। पुलिस ने मामले में हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।
ग्राम लावर में रहने वाली बिंदिया केंवट (23) ने पुलिस को बताया कि वह गांव में छत्तीसगढ़ महिला सभा की सदस्य है। महिलाओं की समूह नशा विरोधी और शराब बंदी को लेकर गांव-गांव में मुहिम चला रही हैं। इसके तहत शनिवार की देर शाम गांव में लोगों को जागरूकता का संदेश देने के लिए निकली थी। उनके साथ महिलाएं भी थीं। सभी महिलाएं गांव के धनुवारपारा में पहुंचे थे। तभी अरविंद उर्फ छोटू केंवट और अमित केंवट नाम के युवक आए। उन्होंने महिलाओं को शराबबंदी नहीं कराने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसका महिलाओं ने विरोध किया।
