रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले में पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार को दो कंपनी से 65 लाख रुपये वापस करवाए. स्नेहा फिनवेस्ट प्रालि. ने 15 लाख रुपये जमा किए. वहीं सुनंदा विनिमय प्रालि. ने 17 और 18 तारीख के बीच कुल 50 लाख रुपये जमा किए हैं. लगातार कंपनी के संचालक पैसे जमा कर रहे हैं.दरअसल, पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी की थी. इन लोगों ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने इस गवन के पैसों से कई कंपनियों के शेयर खरीदे थे. पुलिस ने दोबारा फाइल खोली और उन कंपनियों को तलब किया. इसमें बैंक से पैसे जमा किए गए हैं तो कारोबारी और कंपनी तुरंत पैसे लौटाने राजी हो गए.







