Friday, September 25, 2026

यूट्यूब पर वीडियो देखकर पत्नी की डिलीवरी की, मौत:बच्चे को जन्म दिया, पर ज्यादा ब्लड निकलने से मां की जान गई

तमिलनाडु के कृष्णागिरी में एक पति ने यूट्यूब वीडियो देखकर अपनी पत्नी की डिलीवरी करने की कोशिश की। इस प्रोसेस के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना 22 अगस्त की है। लेकिन जानकारी 24 अगस्त को सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति नेचुरल डिलीवरी करवा रहा था, लेकिन पत्नी को काफी ब्लीडिंग हो गई, जिससे उसकी जान चली गई।

यह मृतक महिला एम लोगनायगी की तस्वीर है।
यह मृतक महिला एम लोगनायगी की तस्वीर है।

महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम लोगनायगी को दो दिन पहले अचानक लेबर पेन शुरू हुआ। उसके पति डी मधेश ने अस्पताल ना जाकर घर पर ही डिलीवरी करने का फैसला लिया। इसके लिए उसने यूट्यूब वीडियो का सहारा लिया।

डिलीवरी के दौरान महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। पति ने उसकी एंबीकल कॉर्ड (गर्भनाल) को काटकर बच्चा बाहर निकाल लिया। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉर्ड ठीक से नहीं कटी, जिसकी वजह से काफी ब्लीडिंग होने लगी।