Friday, September 25, 2026

चंद्रयान-3 के लैंडर से बाहर आया रोवर प्रज्ञान:अब चांद पर घूम रहा, ISRO ने 2 मिनट 17 सेकेंड की लैंडिंग का वीडियो जारी किया

ISRO ने चंद्रयान के लैंडिंग से ठीक पहले का वीडियो गुरुवार शाम जारी किया। इसमें चांद का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। 2 मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में चांद की सतह पर शुरुआत में लहरों जैसा नजारा दिखा, पास पहुंचते ही वहां गड्‌ढे नजर आए।

इससे पहले चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद छह पहियों और 26 किलो वाले प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर घूमना शुरू कर दिया। करीब 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रोवर के बाहर आने की पुष्टि की। हालांकि INSPACE चेयरमैन पवन के गोएनका ने बुधवार देर रात ही प्रज्ञान रोवर की रैंप से बाहर निकलते हुए तस्वीर शेयर की थी।

ISRO ने कहा- रोवर प्रज्ञान की सभी एक्टिविटी तय समय पर हो रहे हैं। पूरा सिस्टम नॉर्मल है। लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE चालू हो गए हैं। रोवर चलने लगा है।

चंद्रयान-3 के सेफ लैंडिंग का नया वीडियो ISRO ने जारी किया है। - Dainik Bhaskar