Friday, September 25, 2026

पहले से तलवार से काटा केक, फिर माफी मांगी:बदमाशों ने सड़क पर मचाया उत्पात, कहा- डॉन का हैप्पी बर्थडे, हाथ में पटाखे पकड़कर आतिशबाजी

रायपुर.शुक्रवार रात को कुछ बदमाशों ने रायपुर में जमकर उत्पात मचाया और बीच सड़क पर तलवार से केक भी काटा। यह वीडियो जी ई रोड में राजकुमार कॉलेज के सामने का बताया जा रहा है। बदमाश यह कहते भी सुनाई दे रहे थे कि डॉन का हैप्पी बर्थडे है।

शहर की मुख्य सड़क जी.ई.रोड में खड़े होकर युवक तलवार से केक काटते नजर आए। - Dainik Bhaskar

सड़क में कार खड़ी कर केक काटा गया और फिर हथियार लहराते बदमाशों ने डांस भी किया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनसे हाथ जोड़कर माफी भी मंगवाई है।

जन्मदिन के जश्न में तलवार पकड़कर युवा नाचते नजर आए।
जन्मदिन के जश्न में तलवार पकड़कर युवा नाचते नजर आए।

वीडियो में निगरानी बदमाशों का जमावड़ा

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे युवक कई थानों के निगरानीशुदा बदमाश हैं। इनके खिलाफ कोतवाली, आजाद चौक, पुरानी बस्ती जैसे थानों में कई मामले दर्ज हैं। ये सभी जिसका बर्थडे मना रहे हैं वो मोहसिन है। उसने ही हाथों में तलवार पकड़कर केक काटा है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ भी कई थानों में मुकदमें दर्ज है।

उसके अलावा वीडियो में शहर के कुछ अन्य निगरानी बदमाश भी नजर आ रहे हैं। जिसमें लल्लू पठान, गौरव हैपट, सोनू सड़क पर हो-हल्ला करते दिख रहे हैं। इसके बाद कुछ और लड़के तलवार पकड़ कर नाचते भी नजर आए।

थाने के बाहर माफी मांगते सभी आरोपी।
थाने के बाहर माफी मांगते सभी आरोपी।