कोरबा: एसईसीएल हसदेव क्षेत्र में एसईसीएल अंतरक्षेत्रीय बॉडी बिल्डिंग वेट लिफ्टिंग और पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता वर्ष 2023–24 आयोजित की गई थी जिसमे गेवरा क्षेत्र के मोहम्मद वजहाद ई पी इलेक्ट्रिशियन 120 किलोग्राम वर्ग में 355 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।


गेवरा क्षेत्र स्थित कोयला मज़दूर सभा एचएमएस के केंद्रीय कार्यालय में मोहम्मद वजहाद को श्री रेशमलाल यादव केंद्रीय अध्यक्ष ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कोयला मज़दूर सभा एचएमएस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।











