Friday, September 25, 2026

CBI Raid Update: रेल अफसर के घर से मिले 2.64 करोड़ Rs Cash

CBI ने रिश्वतखोरी के आरोप में पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक (पीसीएमएम) केसी जोशी को गिरफ्तार कर करीब 2.64 करोड़ की नगदी बरामद की है. गोरखपुर से नोएडा तक एक साथ हुई कार्रवाई में भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. आरोपी अफसर का मोबाइल फोन फाइलें और हार्डडिस्क को सीबीआई ने कब्जे में ले लिया है. उधर, केसी जोशी को सीबीआई अदालत में पेश किया गया. अदालत ने 15 सितंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड को मंजूरी कर दिया. इस अवधि में सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी.

राजघाट थाना क्षेत्र के अलहदादपुर निवासी प्रणव त्रिपाठी ने सीबीआई के एंटी करप्शन ब्रांच, लखनऊ के एसपी से 9 सितंबर को शिकायत की थी. उन्होंने बताया था कि उनकी फर्म सूक्ति एसोसएटि जेम पोर्टल पर पंजीकृत है. उनकी फर्म को रेलवे में आपूर्ति का एक ठेका मिला है, जिसकी वैधता 15 जनवरी 2024 तक है. प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक ही पूर्वोत्तर रेलवे में खरीद और आपूर्ति के सर्वेसर्वा हैं.