Saturday, September 26, 2026

मौत को मातः उफनती नदी को पार कर रहा युवक बहा, VIDEO हुआ वायरल, जानिए फिर कैसे बची जिंदगी…

मुंगेली. छत्तीसगढ़ में कई नदी-नाले खतरे के निशान पर हैं. कई जगह बाढ़ के हालात बने हुए हैं. उसके बाद भी लोग अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर पुल के ऊपर बहते पानी को पार करने की कोशिश करते नजर आ ही जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स नदी के पुल को पार करते वक्त बह जाता है. जिसका वीडियो सामने आया है.बता दें कि, टेसुआ नदी का पुल पार करते वक्त युवक बह गया. गनीमत ये रही कि, बहते युवक ने पेड़ पकड़कर अपनी जान बचा ली. हालांकि, घटना के बाद वह 3 घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर युवक को बचाने के लिए रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, युवक का नाम दादू साहू है, जो धपई -करही का निवासी है.