Thursday, September 24, 2026

सामाजिक कार्यकर्ता की पिटाई का VIDEO आया सामने:युवकों ने बेल्ट, लाठी और रॉड से पीटा

कोरबा जिले में कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो अब सामने आया है। बस स्टैंड में 17 सितंबर की देर रात शराबी युवकों ने किसी बात को लेकर आनंद रैकवार (50) पर हमला कर दिया था। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद रैकवार की जमकर पिटाई करते हुए बदमाश। - Dainik Bhaskar

कोरबा के मिशन रोड में आनंद की फैंसी ड्रेस की दुकान है। रायगढ़ माल भेजने के लिए वे उस रात पुराना बस स्टैंड गए थे। इसी बीच वहां शराब पी रहे 4 युवकों के साथ आनंद की बहस हो गई। इसके बाद युवकों ने उन्हें पकड़ कर पिटाई कर दी।

हमले में कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद रैकवार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हमले में कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद रैकवार (50) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

शराबियों ने बेल्ट, लाठी और रॉड से किया हमला

युवकों ने आनंद को बेल्ट, डंडे और रॉड से जमकर पीटा। वे उन्हें उठाकर होटल की भट्ठी के पास ले गए और उसमें डालने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच होटल संचालक की नजर आरोपियों पर पड़ी, तो उन्होंने हमलावरों से आनंद रैकवार को बचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कारोबारी ने युवकों को शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने से मना किया था। इसी बात पर बहस बढ़ी। घायल कारोबारी के छोटे भाई ने बताया कि युवकों ने उनके बड़े भाई के गले से चेन भी लूट ली। उनकी बाइक को भी छीनने का प्रयास किया, हालांकि लोगों के आ जाने से वे इसमें नाकाम रहे और वहां से फरार हो गए।