सक्ती जिले मे शुक्रवार को गर्भवती महिला की जहर खाने से मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि महिला के ससुराल वाले उसे आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी 16 मई 2019 को हुई थी। दंपती का एक चार साल का बच्चा भी है। अभी महिला तीन महीने की प्रेग्नेंट थी।
रायगढ़ जिले के ग्राम सेंद्रीपाली निवासी छोटी बाई पटेल की शादी सक्ती जिले के ग्राम सिंघनसरा निवासी उमाशंकर पटेल से 16 मई 2019 को हुई थी। शुक्रवार को उमाशंकर अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने गया था, लेकिन वह मायके में नहीं रुकी और वापस आ गई।











