रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रविवार तड़के से हो रही बारिश दोपहर होते-होते थम गई। मौसम ने करवट लिया और फिर से तेज धूप निकल आई है। हालांकि मौसम विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम जिलों के एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है।
बीते 24 घंटों में इन जिलों में हुई बारिश (आंकड़े मिलीमीटर में)
| दुर्ग | 170.4 |
| बलौदाबाजार (सिमगा) | 155 |
| कोरबा (करतला ) | 125.4 |
| जांजगीर (चांपा) | 115.9 |
| रायगढ़ (खरसिया) | 135.4 |
| बेमेतरा (बेरला) | 65.5 |
| राजनांदगांव (छुरिया) | 46.7 |
| रायपुर (तिल्दा) | 42.6 |
| सुकमा 41.8 | 40.4 |
| बलरामपुर( रामानुजगंज) | 40.4 |











