Thursday, July 30, 2026

ज्वेलरी शॉप में डकैती की प्लानिंग करते 6 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती के ज्वेलरी दुकान में डकैती की योजना बनाते 6 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार। - Dainik Bhaskarसक्ती जिले के ज्वेलरी दुकान में डकैती की योजना बना रहे 6 अंतरराज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से शॉप का नक्शा मिला है। जिसे रेकी कर तैयार किया गया था। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। घटना सक्ती थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को पेट्रोलिंग के दौरान नंदली भांठा मैदान के पास कुछ बाहरी संदिग्ध लोग बैठे मिले। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ट्रेन से रायपुर बिलासपुर होते हुए सक्ती पहुंचे थे। हटरी स्थित नत्थूलाल ज्वेलर्स में डाका डालने की प्लानिंग थी।