knn24news/ मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती की बेलाकछर बालको की टीम और जिला कोरबा की उपाध्यक्ष हसीना बेगम अब इस दुनिया में नहीं रही।उनका कल दिनांक 5 अप्रेल को देहांत हो चुका ।वो लंबे समय से लकवा ग्रस्त थी और काफी बीमार चल रही थी।मोर्चा के महिला सशक्तीकरण ,शराब बंदी,एवं मानवाधिकार आंदोलन की वह जांबाज नेत्री थी।एक समय था जब बालको मैनेजमेंट और प्रशासन उनके नाम से ही चिंतित हो जाता था।उन्होंने ग्राम बेला कछार और ग्रामीण अंचल में शराब बंदी आंदोलन के लिए महिलाओं को लामबंद किया था।बालको में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के आंदोलन में वह अग्रणी रहती थी।आज मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती आज उनके निवास में जाकर उनको श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के लिए शनुभूती का संबल प्रदान किया।










