Friday, March 13, 2026

बड़ी खबर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट, कोरोना से प्रभावित होने वाले देश के टॉप 10 जिलों में दुर्ग का नाम, मौत और संक्रमण के मामले में छत्तीसगढ़ की स्थिति गंभीर

knn24news/ नई दिल्ली/ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते पंजाब और छत्तीसगढ़ में सामने आए मौत के आंकड़े गंभीर चिंता का कारण है उन्होंने कहा कि देश के कुल सक्रिय मामलों में से 58 फीसदी मामले अकेले महाराष्ट्र में है इसके अलावा देश में कुल दर्ज की गई मौतों के आंकड़े में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 34 फीसदी है

भूषण ने कहा कि कई लोग पूछते हैं कि सभी के लिए टीकाकरण की शुरुआत क्यों नहीं कर रहे हैं ऐसे टीकाकरण अभियानो के दो लक्ष्य होते हैं पहला बीमारी से होने वाली मौतों को रोकना और दूसरा स्वास्थ्य व्यवस्था को बचाए रखना ! लक्ष्य यही नहीं है कि जो खरीद सकते हैं उनको पहले टीका लगा दिया जाए बल्कि यह है कि पहले टीका उन्हें लगाया जाए जिन्हें जरूरत है!