रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है. चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां मैदान में पूरा दमखम दिखा रहीं हैं. वहीं आज राजधानी रायपुर में भाजपा ने अनोखा प्रदर्शन किया. भाजपा दूरबीन लेकर कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को ढूंढने निकली. यह प्रदर्शन पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. भाजपा ने इस प्रदर्शन को ‘दूरबीन से विकास ढूंढो अभियान’ का नाम दिया है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता रायपुर पश्चिम विधानसभा के चारों दिशाओं में दूरबीन लेकर विकास ढूंढ रहे हैं.
इस दौरान राजेश मूणत ने कहा कि 36,000 करोड़ रुपये के काम की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी. लोकार्पण भूमि पूजन किया वह कहां है ? कौन सा काम राजधानी में किया ? आज दूरबीन लेकर जनता के बीच घूम रहे हैं पूछ रहे हैं विकास कहां हैं ? लबालती नालियां, टूटी हुई सड़के, इस शहर का वातावरण बिगड़ गया है, न एक रोड बनाना, न खंभा लगा, ना गार्डन बनाना, स्कूल, कॉलेज, फ्लाईओवर बाईपास कुछ नहीं बना. आखिर में क्या हुआ, गौमाता के नाम पर लूट खसोट इस रायपुर ने क्या किया ? राजधानी छत्तीसगढ़ की है यह विकास के काम है, आज कोई काम नहीं हुआ आज हम जो सड़कों से हम निकल रहे हैं 15 साल की सड़क हैं 5 साल में कुछ नहीं हुआ दूरबीन के माध्यम से ढूंढ रहे हैं.










