कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागर पारा में रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लागकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम जय धीवर है, जिसने किन कारणों से आत्महत्या की इस बात का पता अभी कारण नहीं चल सका है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जय धीवर एक साल पहले ही कक्षा 11वीं की पढ़ाई छोड़ दी थी। अपने घर पर ही किराना दुकान का संचालन करता था। रात के वक्त वह खाना खाकर दुकान में सोने गया। सुबह जब परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की, तो दुकान से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।











