छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के द्वारा रविवार दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को सब जूनियर ,जूनियर, सीनियर एवं मास्टर ( ईक्युपड एवं अनईक्युपड) राज्य स्तरीय बेंचप्रेस प्रतियोगिता का आयोजन पावर जिम सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित किया गया था.
इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 15 जिलों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया जिसमें कोरबा जिले से सब जूनियर खिलाड़ी कुमारी खुशी अनंत ने बेंच प्रेस में 42.5 किलो का भार उठाकर स्वर्ण पदक तथा सब जूनियर खिलाड़ी श्री सोयम अनंत ने बेंच प्रेस में 50 किलो का भार उठाकर रजत पदक जीतकर कोरबा जिले एवं बालको कंपनी का नाम रोशन किया.
कोरबा जिले को आयरन खेलों में आगे बढ़ाने के लिए बालको पावर प्लांट एवं प्रबंधन तत्पर रहा है एवं खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बालको प्रबंधन हर कोशिश करता रहा है. पिता श्री मनोज अनंत बालको पावर प्लांट में कार्यरत है.राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी दोनों खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें ऐसा पिता श्री मनोज अनंत की इच्छा है.
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच उत्तम कुमार साहू ने आगे बताया कि प्रतियोगिता में स्ट्रा़ग मेन, स्ट्राग वुमेन ऑफ़ छत्तीसगढ़ का ख़िताब, तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लिफ़्टर्स को नगद पुरस्कार, ट्राफ़ी, पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया था तथा यह भी जानकारी उन्होंने दि की राष्ट्रीय बेंच प्रेस की प्रतियोगिता बैगलोर मे 22 से 26 नवंबर को आयोजित होने जा रही है. जिसमें प्रदेश भर के चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे.
इस अवसर पर पावरलिफ्टिंग इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के महासचिव श्री कृष्णा साहू( विक्रम ,गुंडाधर एवं वीर हनुमान अवाडि), श्री नशकर टंडन, श्री पीयूष टंडन ,श्री आसिफ अली ,श्री उत्तम कुमार साहू ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी











