Thursday, March 12, 2026

कांग्रेस को बड़ा झटका, बिल्हा सीट से इस प्रत्याशी की बहु ने छोड़ा पार्टी का साथ, अब थामा JCCJ का दामन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ​ऐलान कांग्रेस और बीजेपी में बागवत थमने का नाम नहीं ले रहा है। टिकट कटने से लगातार नेताओं के शुर बदल रहे हैं और अब नेता दूसरे पार्टियों में शामिल हो रहे है। इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, नेहा भारती कांग्रेस छोड़कर JCCJ में शामिल हो गई है।आपको बता दें कि नेहा भारती मस्तूरी से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया की बहु है। अब JCCJ ने नेहा भारती को बिल्हा से प्रत्याशी बनाया और अब बीजेपी उम्मीदवार धरम लाल कौशिक और कांग्रेस से सियाराम कौशिक के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी।