कोरबा: कोरबा क्षेत्र में वैसे तो बिजली की समस्या विकराल होती जा रही है। छोटी सी बात पर वितरण विभाग के द्वारा घंटो बिजली काटी जाती है । ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के हालात आप समझ ही सकते हैं । कोरबा के पाली विकासखंड के ग्राम परसदा में भी पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब है ।जिसके कारण यहां पर बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है । मौखिक शिकायत करने के बाद भी जब बात नहीं बनी तब ग्रामीणों ने कार्यालय अभियंता विद्युत वितरण विभाग पाली कोरबा को पत्र लेकर इस समस्या से अवगत कराया ।उन्होंने विभाग को चुनाव बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है।







