Tuesday, June 30, 2026

CG BREAKING: चुनाव से पहले एक और भाजपा नेता की हत्या, नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट…

नारायणपुर. चुनावी सरगर्मियों के बीच लाल आंतक ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने नारायणपुर में भाजपा नेता की हत्या की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की कौशल नार में हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि रतन दुबे चुनाव प्रचार के दौरान नक्सलियों ने सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी.