Sunday, August 16, 2026

2 दिन तक घर पर ही लिव-इन पार्टनर की लाश रखी युवक ने, नाले में गिरने से महिला की मौत, शराब के नशे में केकड़ा पकड़ने गए थे युवक और महिला

कोरबा. कोरबा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है यहां सुदूर वनांचल क्षेत्र में बीस वर्षीय युवक अपने से दोगुनी उम्र की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। दोनों ने पहले तो जमकर शराब पी, इसके बाद केकड़ा पकड़ने नाला जा पहुंचे। जहां अचानक महिला चक्कर खाकर गिर गई। युवक जैसे-तैसे महिला को घर तो ले आया, लेकिन महिला की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला जटगा चौकी के चचईहा पारा का है। वही चौकी प्रभारी मंगतुराम ने बताया कि चचईहा पारा के कुछ ग्रामीण ‘बुधवार को पहुंचे। ग्रामीणों ने जो जानकारी दी कि गांव में सुखसेन धनुहार 20 वर्ष और 38 वर्षीय शुकवारो बाई पति पत्नी की तरह रहते थे। सोमवार की दोपहर दोनों ने जमकर शराब का सेवन कर लिया। इसके बाद केकड़ा पकड़ने नाले की ओर चले गए। नाले के करीब पहुंचते ही गश खाकर गिर गई। सुखसेन उसके होश में आने का इंतजार करता रहा, लेकिन वह बेसुध पड़ी रही। आखिरकार सुखसेन महिला को कंधे पर उठाकर जैसे-तैसे घर ले आया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। सुखसेन महिला के शव को दो दिन से घर में रखा हुआ है। यह खबर सुनते ही चौकी प्रभारी मरकाम ने आला अफसरों को मामले से अवगत कराया। उनके निर्देश पर वे अपनी टीम के साथ गांव जा पहुंचे, जहां सुखसेन के घर महिला की लाश मिली।

पुलिस को शव निरीक्षण के दौरान मृतिका के शरीर में कुछ निशान मिले है, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि महिला को उठाकर लाते समय नशे में धुत सुखसेन कई स्थानों पर गिरा था, जिससे महिला को मामूली चोटें आई थी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी की।