Monday, April 27, 2026

छत्तीसगढ़ चुनाव, दूसरे चरण में 236 करोड़पति:कांग्रेस में सबसे ज्यादा अमीर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में 958 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों में कुल 236 प्रत्याशी करोड़पति है। इस बात का खुलासा खुद प्रत्याशियों ने किया है। प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को एफिडेविट में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था।

प्रत्याशियों द्वारा दिए गए शपथपत्र के अनुसार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कांग्रेस के 60, बीजेपी के 57, आम आदमी पार्टी के 19, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के 26, बीएसपी के 15, हमर राज पार्टी के 7, गोडवाना गणतंत्र पार्टी के 4, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के 4 और निर्दलीय 44 करोड़पति प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है।

कांग्रेस के प्रत्याशी और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सबसे अमीर प्रत्याशी हैं, जबकि राष्ट्रीय युवा उम्मीदवार राजरत्न उईके की संपत्ति महज 500 रुपए है।
कांग्रेस के प्रत्याशी और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सबसे अमीर प्रत्याशी हैं, जबकि राष्ट्रीय युवा उम्मीदवार राजरत्न उईके की संपत्ति महज 500 रुपए है।

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में करोड़पति से लेकर 500 रुपए तक की संपत्ति वाले प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे है। दूसरे चरण में सबसे कम संपत्ति मुंगेली विधानसभा सीट से नेशनल यूथ पार्टी से चुनाव लड़ रहे राजरत्न उइके के पास है। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 500 रुपए बताई है।