Tuesday, August 18, 2026

कोरबा में आग की चपेट में आई महिला:दिवाली की रात पूजा करते समय दीये से कपड़े में लगी आग, करीब 75 फीसदी झुलसा शरीर

आग की चपेट में आने से महिला गंभीर रुप से झुलस गई। - Dainik Bhaskarकोरबा में दिवाली की रात आग की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय महिला गंभीर रुप से झुलस गई। जानकारी के मुताबिक पूजा करते समय महिला के कपड़ों में दीये से आग लग गई। देखते ही देखते महिला आग की चपेट में आ गई। हादसे में वह करीब 75 प्रतिशत जल गई है। महिला को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

दरअसल, दिवाली की रात मुड़ापार क्षेत्र में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला लक्ष्मी बाई दिवाली की पूजा कर रही है। इसी दौरान लक्ष्मीबाई के कपड़े में आग लग गई और वो आग की लपटों से घिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।