क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और अस्ट्रेलिया का मुकाबला थोड़ी देर में शुरू हो रहा है। घड़ी में दोपहर के ठीक 2 बजते ही मैच शुरू हो जाएगा, लेकिन उससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एयर शो हो गया है। इंडियन एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम आसमान में करतब दिखा रहे हैं। टॉस के ठीक बाद 1.35 बजे शुरू हुआ एयर शो 1.50 बजे तक चलेगा।
रविवार, दोपहर डेढ़ बजे अहमदाबाद स्टेडियम में टॉस होते ही इंडियन एयरफोर्स के 9 विमान स्टेडियम के ऊपर उड़ान भरने लगेंगे। एयरफोर्स के ‘सूर्य किरण एरोबेटिक टीम’ के कुल 9 विमान आसमान में करतब दिखाएंगे। इस फ्लीट में हॉक एमके-132 और किरण MKII विमान शामिल हो सकते हैं।
एयर शो के दौरान ये एयरक्राफ्ट आसमान में तिरंगे के कलर में तीन रंगों का धुआं छोड़ते हैं। आसमान में उड़ान भरते हुए ये एयरक्राफ्ट अलग-अलग फॉर्मेशन के साथ दिल का निशान भी बनाते हैं।
सूर्य किरण टीम एयर शो दो हाफ में करती है। फर्स्ट हाफ में सभी विमान मिलकर एक साथ मिलकर फॉर्मेशन बनाते हैं। जबकि सेकेंड हाफ में सभी विमान अलग-अलग टीम में बंटकर आसमान में कई तरह के करतब दिखाते हैं और फॉर्मेशन बनाते हैं।
एयर शो करते समय इन एयरक्राफ्ट की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 650 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।









