Tuesday, May 5, 2026

वर्ल्ड कप फाइनल देखते हुए HRTC ड्राइवर को हार्ट-अटैक

भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला देखते हुए दिल का दौरा पड़ने से सूरज चौहान का निधन                     (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskarपांवटा साहिब.हिमाचल के पांवटा साहिब में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए वर्ल्ड फाइनल मैच देखते वक्त सरकारी उपक्रम HRTC के बस ड्राइवर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सूरज की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। मैच देखते देखते साइलेंट अटैक के बाद ग्रामीण सूरज को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

HRTC के पांवटा साहिब डिपो के इंचार्ज ने मोहन शर्मा ने बताया कि चालक सूरज निगम की बस लेकर बीती शाम को सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र च्योग गांव गया। गांव में पहुंचने के बाद सवारियों को उतारकर बस खड़ी करके च्योग गांव में उस घर में चला गया, जहां वह रोजाना रात में रुकता था और मैच देखने लगा।

इस दौरान सूरज ने मकान मालिक की बेटी को चाय बनाने को बोला, जब बेटी चाय बनाकर लौटी तब तक सूरज को दिल का दौरा पड़ चुका था।

दिल का दौरा पड़ने से सूरज का निधन, परिवार के साथ सूरज की फाइल फोटो
दिल का दौरा पड़ने से सूरज का निधन, परिवार के साथ सूरज की फाइल फोटो

चार महीने की बेटी सहित 2 बच्चे छोड़ गया सूरज
सूरज मूल रूप से सिरमौर के कमराउ के चौकी के रहने वाले थे। सूरज अपने पीछे चार महीने की बेटी, एक बेटे, पत्नी और माता-पिता को छोड़ गए हैं। मोहन शर्मा ने बताया कि सूरज अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके भाई व बहन की मौत कुछ साल पहले ही हो गई है। सूरज ने मात्र 32 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कहा।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
अब सूरज को साइलेंट अटैक पड़ने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि सूरज घर पर बैठकर मैच देख रहा था। इस दौरान यह अटैक पड़ गया। मोहन शर्मा ने बताया कि सूरज ड्यूटी का पंक्चुअल था और गुमसुम सा रहता था। ज्यादा किसी से बात नहीं करता था।

एक हफ्ते पहले ही हुआ था रेगुलर
मोहन शर्मा ने बताया कि सूरज की नौकरी लगभग अढ़ाई साल पहले ही लगी थी और सात-आठ दिन पहले ही रेगुलर हुए था। उन्होंने खुद अपने हाथों से रेगुलर होने के ऑर्डर सूरज को दिए थे।