Saturday, September 26, 2026

KORBA BREAKING: हसदेव पुल घाट में पलटी तेज रफ्तार कार

कोरबा. जिले में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाइवे में एक तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर जा पलटी। इस हादसे में कार में सवार पति-पत्नी कार के अंदर ही फंस गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा पति-पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।जानकारी के मुताबिक कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाइवे में मोरगा के पास हसदेव पुल घाट के पास बीती रात 9:30 के आसपास यह हादसा हुआ है। अंबिकापुर में रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ परिजनों से मिलने जा रहे थे। वे कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाइवे क्रमांक 130 में हसदेव पुल घाट के पास पहुंचे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। नव दंपत्ति कार के भीतर ही फंस गए। दुर्घटनाग्रस्त कार क्रमांक CG 04 KQ 7932 है, जिसकी सूचना राहगीरों ने डायल 112 के कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही डायल 112 के बांगो कोबरा 01 में तैनात आरक्षक 679 शिव चौहान चालक नीरज पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे नव दंपत्ति को बाहर निकाला जा सका। घटना में नव दंपत्ति को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें यात्री बस से रात्रि विश्राम के लिए कटघोरा रवाना किया गया। वही मोरगा पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।