Tuesday, September 29, 2026

पेट्रोल-डीजल पर हाहाकार, शहर के कई पेट्रोल पंप में लगी लोगों की भीड़

कोरबा : हिट एंड रन मामले में केंद्र सरकार के नए कानून के विरोध में बस, ट्रक और ऑटो ड्राइवर सड़कों पर उतर आए हैं. जिसके चलते छत्तीसगढ़ में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. बस, ट्रक और ऑटो ड्राइवरों की इस हड़ताल का असर छत्तीसगढ़ के कई शहरों में देखने को मिल रहा है. यात्री वाहन नहीं चलने से यहां आवाजाही में भारी समस्याएं हुई।

बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में सड़क हादसों को रोकने के लिए हिट एंड रन कानून में बदलाव किया है. इस कानून के तहत हिट एंड रन मामले में चालकों के दोषी पाए जाने पर 10 साल का कारावास और 7 लाख रुपये जुर्माने के प्रावधान है. ट्रक, बस और ऑटो चालक इसी कानून के विरोध में हड़ताल पर उतर आए हैं।

 

हड़ताल की वज़ह से कई जिलों में पेट्रोल डीजल नहीं मिल पाने के कारण हाहाकार मच गया है। चालकों की हड़ताल तीन दिन तक चलेगी। तीन दिन के बाद भी हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो समस्या काफी बढ़ जाएगी। कोरबा में भी गाड़ियों में फ्यूल डलवाने के लिए पेट्रोल पंपों में लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. वहीं पंपों में बढ़ती भीड़ के चलते हालात बिगड़ने की स्थिति निर्मित हो गई है।