Wednesday, September 30, 2026

सहकारी बैंक में चल रहा है कमीशनखोरी का खेल,, किसानों से जबरन वसूल किया जा रहे हैं रुपए,, कोरबा कलेक्टर से हुई शिकायत

कोरबा: खून पसीने की कमाई में भी कुछ कमीशनखोर लोग दांडी मारने से परहेज नहीं करते। कोरबा के एक किसान ने इस तरह की शिकायत कलेक्टर से की है। दरअसल उपार्जन केंद्र में बेचे धान की राशि को लेने बैंक पहुंचे एक किसान से कोरबा जिला सहकारी बैंक की कैशियर ने जबरन रुपए ले लिए।

प्रार्थी शिवनाथ सिंह कंवर के अनुसार वह उसके पिता बुधनाथ सिंह कंवर धान का पैसा लेने सहकारी बैंक पहुंचे हुए थे। इस दौरान घंटे उन्हें लाइन पर खड़ा किया गया था। जैसे तैसे उनका नंबर आया। जहा उन्होंने 45000 आहरण किया। लेकिन उन्हें कैशियर के द्वारा 44500 रुपए कहीं भुगतान किया गया। किसान के द्वारा 500 रुपए के संबंध में पूछे जाने पर कैशियर के द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग शिवनाथ व उसके पिता के साथ किया गया।

शिवनाथ के अनुसार सहकारी बैंक में किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। किसानों के खून पसीने की कमाई में कमीशन खोरी की जा रही है ।यही कारण है कि अब जब पानी सर से ऊपर जाने लगा तब उसने कलेक्टर के सामने मामले की शिकायत की है। देखना है पारदर्शिता के साथ धान खरीदी का वादा करने वाले प्रशासन तंत्र इस मामले पर क्या संज्ञान लेता है।