Monday, August 3, 2026

महिला ने कॉन्स्टेबल को दांत से काटा:अवैध शराब पकड़ने गए पुलिसवालों की फाड़ी वर्दी, परिवारवालों ने घेरकर किया हमला; 5 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर कोचिए के रिश्तेदारों ने किया हमला।बिलासपुर जिले में अवैध शराब पकड़ने गए आरक्षक के हाथ को महिला ने दांत से काट लिया और अपने पति को भी भगा दिया। इस दौरान आरोपी परिवारवालों ने मिलकर पुलिसकर्मियों को घेर लिया, फिर उनकी वर्दी फाड़कर हाथापाई की। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम परसदा में अवैध शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर रतनपुर थाने के मुंशी सैय्यद अकबर अली और आरक्षक नंदकुमार यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अवैध शराब का धंधा करने वाले सुनील देवार के घर में दबिश दी और उसे पकड़ लिया।

पुलिसकर्मी उसे पेट्रोलिंग गाड़ी में बैठा रहे थे, तभी इसका विरोध करते हुए सुनील के परिवार वाले आ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और हंगामा मचाते हुए हाथापाई शुरू कर दी।

अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर कोचिए के रिश्तेदारों ने किया हमला।