Sunday, August 2, 2026

‘नक्सलियों के दिए हर दर्द का होगा हिसाब’:ED की चार्जशीट में पूर्व CM के नाम पर बोले डिप्टी CM शर्मा- जो गुनहगार होगा उसका नाम होगा

डिप्टी CM विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत की। - Dainik Bhaskarजगदलपुर.छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा ने जगदलपुर में कहा कि नक्सलियों ने बहुत दर्द दिया है। उसका हिसाब लेना होगा। वहीं ED की चार्जशीट में पूर्व CM भूपेश बघेल का नाम होने पर कहा कि, जो गुनहगार होगा उसका नाम तो होगा ही। डिप्टी CM ने बस्तर में टूरिज्म को बढ़ावा न मिलने की वजह नक्सलवाद बताई है।

इसके अलावा शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के UP में तीसरा पाकिस्तान बना रहे वाले बयान पर कहा कि, वे पूज्यपाद हैं। मैं उन्हें सिर्फ प्रणाम कर सकता हूं। उनके बयान पर कुछ नहीं बोल सकता।

डिप्टी CM बोले- IED ब्लास्ट का भी होगा हिसाब

डिप्टी CM विजय शर्मा कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में पहुंचे थे। नक्सलियों से बातचीत करने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे नौजवानों को बरगलाकर ले जाया जाता है। जो नक्सलवाद में संलिप्त हो गए हैं और वापस आना चाहते हैं, देश के सपूत के रूप में काम करना चाहते हैं तो आधी रात में भी हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन IED ब्लास्ट का दर्द भी बहुत है। उसका हिसाब भी होगा।

डिप्टी CM बोले- IED ब्लास्ट का भी होगा हिसाब