मुंगेली। जिले के दशरंगपुर में एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया. इस हादसे के वक्त वाहन में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल है. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे के बाद घटना स्थल का एक वीडियो भी सामने आया है.











