Monday, April 27, 2026

किन्नरों के दो गुटों में चले लात-घूंसे:थाने के सामने ही एक-दूसरे को पीटा, मदद के लिए सड़क पर भागता रहा पीड़ित

सरेराह विवाद करते हुए किन्नर की कर दी जमकर पिटाई।बिलासपुर में सिविल लाइन थाना के सामने थर्ड जेंडर के दो गुटों में विवाद के बाद जमकर लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई पुरानी है, जिसके कारण शुक्रवार शाम मारपीट की यह घटना हुई है। किन्नरों ने मिलकर दूसरे गुट के किन्नर को पकड़ लिया फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं पीड़ित लोगों से मदद मांगते हुए जान बचाकर भागता रहा।

दरअसल, राजा किन्नर और रजिया किन्नर का अलग-अलग गुट है। दोनों एक-दूसरे पर अपने-अपने चेलों को परेशान करने और मारपीट करने का आरोप लगाते रहे हैं। इसके चलते उनके बीच आए दिन विवाद होता रहा है। पहले भी किन्नरों का विवाद थाने पहुंचा था। तब पुलिस उन्हें समझाइश देकर शांत कराया और आपस में मिलकर रहने को कहा था।

किन्नर के दो गुटों में लंबे समय से चल रहा है विवाद।
किन्नर के दो गुटों में लंबे समय से चल रहा है विवाद।

विवाद के बाद थाने पहुंची भीड़, जमकर किया हंगामा

पहले किन्नरों ने मिलकर दूसरे गुट के किन्नर की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे किन्नर ने भी अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में किन्नरों की भीड़ थाने पहुंच गई। इस दौरान दोनों गुट के किन्नर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे।