Wednesday, September 30, 2026

KORBA: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, पिकनिक मनाकर लौट रहा था घर

कोरबा.शराब के कारण एक बार फिर एक घर उजड़ गया। मामला कोरबा जिले के बालको थाना का है। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक घर नहीं लौटा। शराब के नशे एक युवक को गाड़ी चलाना भारी पड़ गया। शराब के नशे में गाड़ी को टर्निंग में मोड नहीं पाया। जिसके कारण गाड़ी अनबैलेंस होके जंगल में घुस गया। उसके बाद युवक कुछ दूर गाड़ी चला ही पाया था कि अचानक पेड़ से गाड़ी टकरा गई और सर में चोट लगने के कारण वहीं पर नीचे गिर गया। नशे में होने के कारण वह ना तो उठ पाया ना ही किसी को अपनी हेल्प करने की आवाज दे पाया सर पर चोट लगने के कारण खून भी बह रहा था। रातभर में इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजन इधर से उधर उसको ढूंढ रहे थे लेकिन किसी के पास उसकी जानकारी नहीं थी।

ASI चन्द्रशेखर वैष्णव बताया कि लक्ष्मण खांडे उम्र 25 वर्ष दोस्तों के साथ 28 जनवरी को सुबह 9:00 बजे बेला जलाशय से पिकनिक मनाने गया था। पिकनिक मनाने के बाद लगभग 5:30 बजे सर आपके नशे में घर जाने के लिए निकला उनके दोस्तों ने कहा कि तुझे नशा ज्यादा हो गई है तू मत जा तो उसके बाद भी दोस्तों की बात नहीं मानी और अपनी बाइक CG 11 AV 68 HF डीलक्स चालू करके जैसे ही थोड़ा दूर चलाया वहीं पर वह गिर गया। इसके बाद दोस्तों ने उसे उठाया और उसे बोला कि तू गाड़ी मत चला इसके बाद भी वह बात नहीं माना और गाड़ी लेकर वहां से निकल गया। दोंदरों गांव के बाद टर्निंग के पास गाड़ी अनबैलेंस होकर जंगल की ओर 50 मीटर घुस गया जहां पेड़ से टकराकर इलाज के अभाव में रातभर में उसकी मौत हो गई।

बता दे अभी कुछ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसकी एक छोटी सी बच्ची भी थी इस बच्चे के सर से पिता का साया उठ गया। अगर वह शराब न पीता तो आज वह अपने बच्चों के साथ हंसता खेलता व घर से कमाने वाला बेटा चला गया। लगातार शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस कार्यवाही करती है। लेकिन इसके बाद भी लोग शराब पी कर गाड़ी चलाते है। जिसके कारण ऐसी घटना आए दिन देखने को मिलती है।