Wednesday, April 29, 2026

BREAKING: छत्तीसगढ़ में आज ही खुले पुलिस कैंप पर नक्सली हमला:बीजापुर में ग्रेनेड लॉन्चर दागे; जवानों की सर्चिंग जारी, 30 किलो IED बरामद

फाइल फोटो - Dainik Bhaskarबीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। बड़ी संख्या में कैंप पर BGL (बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे हैं। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। मौके से 5-5 किलो के 6 IED बरामद हुई है। हमले में किसी जवान को नुकसान की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सल प्रभावित इलाके गुंडम में फोर्स ने आज ही नया कैंप स्थापित किया है। इसका पता लगते ही करीब 1-डेढ़ बजे के बीच नक्सलियों ने कैंप पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है।