रायपुर/बिलासपुर.छत्तीसगढ़ में ACB और EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 6 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के रायपुर, बिलासपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। हाल ही में ACB ने इस मामले में FIR भी दर्ज की थी।
आबकारी गड़बड़ी में ACB-EOW ने भाटिया डिस्टलरी, वेलकम डिस्टलरी, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ, IAS निरंजन दास और कारोबारी अनवर ढेबर के 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी है। छापे की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि यह विभाग का काम है, जांच की प्रक्रिया चलती रहती है।










