रायपुर.छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं से लगभग 4 दिन पहले स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत इसलिए की गई, ताकी छात्रों की परीक्षा से संबंधित परेशानियों को हल किया जा सके, लेकिन अब इस नंबर पर फोन करने वाले स्टूडेंट्स परीक्षा में आने वाले सवाल पूछ रहे हैं।
प्रदेश भर से आ रहे इन कॉल्स के जरिए छात्र तो यहां तक कह रहे हैं कि ‘सर आपका आशीर्वाद बना रहा तो पास हो जाऊंगा।’ इतना ही नहीं छात्र फोन लाइन पर मौजूद काउंसलर से इंपोर्टेंट सवाल बताने की बात भी कह रहे हैं।










