Wednesday, September 30, 2026

कोरबा जिले के दौरे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव:छग में लोकसभा की सभी 11 सीटों पर जीत का किया दावा

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मीडियाकर्मियों से बात करते हुए। - Dainik Bhaskarछत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को कोरबा जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां वे सर्वमंगला मंदिर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। SECL स्थित हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

हेलीपैड पर ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा के दौरान लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट भाजपा नहीं जीत सकी थी, लेकिन इस बार प्रदेश की सभी 11 सीटें भाजपा जीतेगी।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को कोरबा जिले के दौरे पर पहुंचे।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को कोरबा जिले के दौरे पर पहुंचे।

अरुण साव ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कमल फूल है, उसे जिताने के लिए भाजपाई हमेशा कटिबद्ध रहेंगे। बता दें कि कोरबा लोकसभा सीट से जिस तरह से बाहरी प्रत्याशी के रूप में सरोज पांडेय को उतारे जाने की चर्चा चल रही है, उसे लेकर स्थानीय नेताओं में निराशा है। हालांकि वे कोई विरोध नहीं कर पा रहे।