Saturday, October 3, 2026

गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राजिम. फिंगेश्वर के ग्राम बासीन में एक युवक ने दिनदहाड़े तलवार नुमा हथियार से युवती की हत्या कर दी. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मर्ग कायम कर आरोपी काे गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मृतिका

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवती फिंगेश्वर के ग्राम सिर्रीखुर्द उप स्वास्थ्य केन्द्र में सीएचओ के पद पर पदस्थ थी. युवक-युवती दोनों स्कूटी से कही जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ. लड़का मारपीट करने लगा तो लड़की जान बचाने बासीन में एक ग्रामीण के घर घुस गया, जहां युवक ने तलवार नुमा हथियार से युवती की हत्या कर दी.