होली के दिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अगले दिन मंगलवार को होली का त्योहार मनाया। रायपुर के पुलिस लाइन में उनके साथ रंग खेलने और बधाई देने गृहमंत्री विजय शर्मा भई पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ नगाड़ा भी बजाया।
दरअसल होली में लगातार 48 घंटे की ड्यूटी के बाद मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने अपने परिवार के साथ होली का त्योहार सेलिब्रेट किया। घर से दूर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाने के पुलिस लाइन में रायपुर जिला पुलिस ने जश्न की व्यवस्था की थी।
तस्वीरों में देखिए पुलिसकर्मियों की होली






SSP समेत अन्य अफसर भी रंग में रंगे दिखे
मंगलवार की सुबह रायपुर एसएसपी संतोष कुमार सिंह भी होली मनाने के लिए जिले के अन्य पुलिस अफसरों के साथ पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान एडिशनल एसपी, सिटी एसपी समेत कई थानों के टीआई भी मौजूद थे। इस मौके पर SSP ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि होली के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने सजगता से ड्यूटी की है। फिर उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा करवाया।
नगाड़ा बजाते आए नजर
इस दौरान विजय शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ जमीन पर गोल घेरा बनाकर बैठ गए। उन्होंने हाथों में खुद नगाड़ा थाम लिया, फिर उसे बजाने लगे। इस दौरान सभी लोग होली के फाग गीत भी गाते रहे। राज्य के गृह मंत्री को अपने बीच देखकर पुलिस परिवार के लोगों ने उन्हें गुलाल लगाकर बधाई दी। फिर गृह मंत्री ने भी उनका मुंह मीठा करा कर होली की शुभकामनाएं दी।









