Wednesday, September 30, 2026

युवकों ने फरसा लहराकर फैलाई दहशत, सोशल मीडिया में वायरल हुआ VIDEO, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

महासमुंद. शहर में युवकों के झुंड ने रात में फरसा एवं धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाई. यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस मामले में पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है. यह मामला महासमुंद के गुडरूपारा वार्ड का है.

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवालिया निशान उठने लगा है. आचार संहिता के बाद भी शहर में दहशतगर्दों की भयावह तस्वीरें सामने आई है. सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो को 27 मार्च की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है.इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडे ने कहा, जल्द सारे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.