Saturday, August 1, 2026

KORBA NEWS: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौतकोरबा: रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाश कई हिस्सों में मिली है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मामला CSEB चौकी के टीपी नगर इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम बालको की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से हादसा हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 30-40 साल के बीच है। हादसे से पहले वह रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहा था। लोगों को लगा कि वह क्रॉस करके दूसरी तरफ जाने वाला है, लेकिन मालगाड़ी के पहिए के नीचे आ गया।