रायपुर/छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में जेल से छूटते ही कारोबारी अरविंद सिंह को ACB-EOW की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद को किसी भी वक्त कोर्ट में पेश किया जा सकता है। 2 दिन पहले ही मंगलवार को हाईकोर्ट ने अरविंद सिंह को जमानत दी थी।
दरअसल, 2161 करोड़ के शराब स्कैम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के प्रतिवेदन पर ACB ने 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। अब इस मामले में ACB-EOW की टीम अरविंद सिंह से पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश कर रिमांड मागेगी।











