कोरबा: केएनएन न्यूज की खबर का एक बार फिर असर हुआ। बीते दिनों नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हमने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद रितु चौरसिया ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
दरअसल नगर पालिका निगम कोरबा के द्वारा टीपी नगर मुख्य मार्ग पर गायत्री मंदिर के पास नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नाली निर्माण की लागत लगभग 2 करोड रुपए हैं। लेकिन यहां गुणवत्ता में समझौता की खबर केएनएन न्यूज ने खबर प्रकाशित की थी।
परिणाम स्वरुप यहां पर पार्षद पहुंची और उन्होंने निर्माण के इंजीनियर को निर्माण की गलतियों को सुधारने के लिए कहा।











