Thursday, September 24, 2026

KORBA: एनटीपीसी की बड़ी लापरवाही आई सामने, राखड से भरी ओवरलोड हाइवा मोड़ पर पलटी..

एनटीपीसी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, राखड़ से भरी ओवरलोड हाइवा सोमवार की सुबह एनटीपीसी के जवाहर गेट के समीप मोड़ पर पलट गई। सुखद पहलू रहा की मौके पर दूसरा वाहन नही था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गौरतलब है की आय दिन एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा राखड परिवहन के लिए निर्धारित नियम और शर्तों का पालन कराने में लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार बिना त्रिपाल ढंक कर परिवहन की शिकयत कर से हैं। बिना कांटाघर में नापतौल कराए इस तरह की मनमानी की जा रही है। इधर ओवर लोड की वजह से सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। आए दिन एनटीपीसी के जवाहर गेट के समीप अनियत्रित होकर गाड़ियां पलट चुकी है।