
उनके नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। दुर्ग के नेताओं को अलग-अलग लोकसभाओं से चुनाव लड़ाया जा रहा है। आज कांग्रेस की दुर्गति हो गई है। इनके 25 हजार नेता और कार्यकर्ता अब तक भाजपा प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव की भांति लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को पूरी तरह से बाहर करने की बात जनता से कही। गौरतलब है कि विष्णु देव साय का चुनावी अभियान पूरे चरम पर है। वे रोजाना 3-3 जनसभाएं कर रहे हैं, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने आज जशपुर के पंडरापाठ, सरगुजा के सीतापुर और बलौदाबाजार-भाटापारा के सुहेला में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
सरगुजा के सीतापुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त ट्रांसफर किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आज महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त दे दी है। साथ ही सभी माताओं-बहनों से अपना-अपना खाता चेक करने की बात कही। साफ हो जाएगी कांग्रेस कांग्रेस को घेरते हुए श्री साय ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस आज जनता के बीच तरह-तरह के भ्रम फैला रही है। हमारी जनहितैषी योजनाओं को बंद हो जाने के साथ आरक्षण खत्म कर देने का आरोप भाजपा पर लगा रही है। महिलाओं को साल में एक लाख देने की बात कहकर फॉर्म भरवा रही है। लेकिन कांग्रेस के सरकार में आने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। इसलिए जनता का उस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। उन्होंने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने की बात जनता से कही।