रायपुर.1 मई मजदूर दिवस के दिन छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा चर्चा बोरे-बासी की रही। प्रदेश के श्रमिकों का यह भोजन सियासी चेहरों की जुबान पर चटखारे के साथ चढ़ा हुआ था। पक्ष-विपक्ष दोनों दलों के नेता बोरे-बासी के साथ दिखे। मुख्यमंत्री साय ने श्रमिकों के साथ बासी खाए। कांग्रेस नेताओं ने बोरे-बासी भोज का आयोजन करवाया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव ने रायपुर में सबसे पहले दिन की शुरुआत श्रमिकों के साथ बोरे-बासी खाकर की। इस कार्यक्रम में श्रमिकों को सम्मानित भी किया। भाजपा और कांग्रेस के बीच श्रमिकों के इस भोजन और मजदूर दिवस को लेकर बयानबाजी भी होती रही।









